Breaking news

[email protected] | +91-9406858420

logo
header-add

करियर चयन में परिजनों की सलाह भी लें

13-07-2018





युवा अपने करियर पर कोई भी अहम फैसला करते समय अपने परिजनों और करीबी लोगों की सलाह अवश्य लें क्योंकि इससे उनके लिए सही राह का चयन आसान होता है। कई बार युवा अपने निर्णयों में माता-पिता को शामिल नहीं करते पर यह सही नहीं है। अक्सर यह देखा जाता है कि किसी छात्र ने अगर 10वीं पास की है। उसे 11वीं में किसी विषय का चयन करना है। वह अपने माता-पिता या बड़े भाई या बहन से सलाह लेना जरुरी नहीं समझता, बल्कि वह बाहरी माहौल से प्रभावित होकर अपने निर्णय खुद ही लेता है जो नुकसानदेह साबित हो सकता है। 
अगर किसी विषय में उसकी रुचि हो भी जिसमें वह करियर बनाना चा‍हता हो तो उस विषय में क्या करियर संभावनाएं हैं, इसकी तलाश उसे करनी चाहिए। साथ ही अपने माता-पिता या बड़े भाई-बहन से भी उस पर सलाह लेना जरूरी है। सलाह में फायदे हैं, इसलिए बाद में अपने निर्णय पर पछताना से अच्छा है कि पहले ही अपने घर के वरिष्ठ लोगों से सलाह-मशविरा कर लें। 
प्रतिस्पर्धा से युवाओं पर भी अपेक्षाओं का बोझ बढ़ा है। बात करियर बनाने की क्यों न हो। आज भले ही संचार माध्यमों में वृद्धि हो गई। इंटरनेट से कोई भी जानकारी का आसानी से जुटाई जा सकती है। युवाओं को यह नहीं भूलना चाहिए कि अनुभव सबसे बड़ी चीज है। अनुभव कोई बाजार में मिलने वाली वस्तु नहीं है। 
माता-पिता या परिजनों से ही हमें जीवन के सही मायने समझ में आएंगे। वे जो भी रास्ता दिखाएंगे वह सही होगा। कभी-कभी माता-पिता की अपेक्षाएं भी बच्चों से बढ़ जाती हैं। इन अपेक्षाओं के बोझ तले युवा दब जाते हैं। इससे उनकी जिंदगी निराशा की ओर मुड़ जाती है। 
माता-पिता या परिजन भी यह ध्यान रखें कि वे अपने ‍निर्णय युवाओं पर थोप कर उन पर अनावश्यक दबाव न बनाएं। अपने बच्चों की रुचि पहचानकर ही उन्हें भविष्य के लिए कोई सलाह दें और सही करियर चुनने में उनका मार्गदर्शन करें। सही मार्गदर्शन, सही विषय को चुनने के बाद अगर युवा उस पर मेहनत और लगन से पढ़ाई करेंगे तो सफलता मिलेगी। विषय का चयन अपनी क्षमताओं को देखते हुए करें। इसके साथ ही अपने पर भरोसा रखना भी सीखें।