Breaking news

[email protected] | +91-9406858420

logo
header-add

विराट के साथ जश्न मनाने मैदान पर पहुंची अनुष्का

07-01-2019




 

सिडनी । टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी मैदान पर पहुंची। बॉर्डर-गावसकर ट्रॉफी लेने के तुरंत बाद से भारतीय खिलाड़ियों ने मैदान पर जमकर जश्न मनाया। अपने पति विराट की कप्तानी में देश की ऐतिहासिक जीत पर अनुष्का ने खुशी से विराट को मैदान पर ही गले लगा लिया। विराट और अनुष्का ने एक दूसरे एक साथ तस्वीरें भी खिंचवाई। पति की कप्तानी में टीम इंडिया के सीरीज जीतने की खुशी अनुष्का के चेहरे पर साफ झलक रही थीवहीं सोशल मीडिया पर विराट-अनुष्का की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं ।इससे पहले भी अनुष्का हर मैच के दौरान विराट और टीम इंडिया को उत्साहित करती नजर आईं। इस दौरान अनुष्का के अलावा बाकी क्रिकेटरों के परिजन भी मैदान पर नजर आए।