Breaking news

[email protected] | +91-9406858420

logo
header-add

रितेश-जेनेलिया का गृह युद्ध हुआ ऑनलाइन

23-09-2019





मुंबई। लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने साल 2012 में शादी कर ली थी। दोनों बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल्स में से एक माने जाते हैं। वे अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए प्यार जताते रहते हैं। इस बीच रितेश ने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी को टैग किया। फोटो में लिखा है, हर नाराज महिला के पीछे एक आदमी खड़ा होता है जिसे यह बिल्कुल पता नहीं होता कि उसने क्या गलत किया है। इस तस्वीर में भी एक महिला गुस्से में दिख रही है और उसके पीछे जो आदमी खड़ा है, वह जैसे यह समझ नहीं पा रहा है कि मामला क्या है। रितेश के पोस्ट पर जेनेलिया ने भी उन्हें टैग करते हुए एक तस्वीर के जरिए जवाब दिया है। इसमें लिखा है, मैं आमतौर पर अपने पति की कही बात पर ध्यान नहीं देती हूं लेकिन जब देती हूं तो वह गलत ही होते हैं। अब दोनों के ट्वीट पर लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं। किसी ने कहा कि गृह युद्ध ऑनलाइन हो गया तो एक यूजर ने कहा कि यह तो घर-घर की कहानी है।