Breaking news

[email protected] | +91-9406858420

logo
header-add

साल के अंत तक वापसी कर सकते हैं धोनी

23-09-2019





मुम्बई। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी वेस्टइंडीज के साथ दिसम्बर में खेली जाने वाली सीरीज के साथ टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं। वेस्टइंडीज के साथ भारतीय टीम 6 दिसम्बर से एकदिवसीय और टी20 सीरीज खेलेगी। इससे पहले धोनी के किसी भी मैच में खेलने की संभावनाएं नहीं है। वहीं यदि इस सीरीज में भी धोनी की वापस नहीं होती तब प्रशंसकों को अगले साल तक का इंतजार करना पड़ सकता है। उन हालातों में धोनी की वापसी जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के दौरान ही संभव होगी। यह सीरीज 5 जनवरी से 19 जनवरी तक खेली जाएगी।
विश्व कप के बाद से ही धोनी टीम इंडिया से दूर हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज दौरे से नाम वापस ले लिया था और वह सैन्य सेवा के लिए कश्मीर चले गए थे। इसके बाद उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में खेलने से भी इंकार कर दिया था।