Breaking news

[email protected] | +91-9406858420

logo
header-add

कुंबले को भारतीय टीम का सर्वश्रेष्ठ कप्तान मानते हैं गंभीर

22-04-2020





नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर के अनुसार अनिल कुंबले भारतीय टीम के सर्वश्रेष्ठ कप्तान रहे हैं। वहीं अब तक अधिकतर खिलाड़ियों का मानना रहा है कि सौरभ गांगुली, महेन्द सिंह धोनी और विराट कोहली सर्वश्रेष्ठ कप्तान हैं। गंभीर ने गांगुली की कप्तानी में पदार्पण किया था। इसके अलावा अपने करीब 13 साल के करियर में गंभीर ने राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की कप्तानी में कई मैच खेले थे। धोनी की कप्तानी में गंभीर दो विश्व कप जीतने वाली टीम के सदस्य भी रहे हैं।
गंभीर  à¤¨à¥‡ दिसंबर 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। गंभीर ने कहा, अगर रिकॉर्ड की बात करें तो मैं धोनी का नाम लूंगा, पर जिन कप्तानों के साथ मैं खेला हूं, उनमें कुंबले  à¤¸à¤°à¥à¤µà¤¶à¥à¤°à¥‡à¤·à¥à¤  कप्तान हैं। गंभीर  à¤¨à¥‡ एक कार्यक्रम में कहा, गांगुली ने शानदार काम किया। मगर एक खिलाड़ी जिसे मैं अधिक लंबे समय तक टीम इंडिया का कप्तान बनते देखना चाहता हूं वो कुंबले हैं। मैंने शायद उनकी कप्तानी में छह टेस्ट मैच खेले हैं। अगर उन्होंने लंबे समय तक टीम इंडिया की कप्तानी की होती तो तो वो शायद कई रिकॉर्ड तोड़ देते। कुंबले को नवंबर 2007 में कप्तान बनाया गया था। ये उनके करियर का 17वां साल था। कुंबले टेस्ट और एकदिवसीय में भारत के सर्वाधिक सफल गेंदबाज हैं। उन्होंने टेस्ट में 619 और एकदिवसीय में 337 विकेट हासिल किए हैं। कुंबले ने 14 टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी की है। उनकी कप्तानी में भारत ने तीन टेस्ट जीते, पांच ड्रॉ रहे और छह में हार मिली।