Breaking news

[email protected] | +91-9406858420

logo
header-add

चाय उद्योग को ‎मिली ई-नीलामी की अनुमति

22-04-2020




कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने लॉकडाउन के बीच चाय उद्योग को ई-नीलामी करने की अनुमति दे दी है।ई-नीलामी में कोविड-19 महामारी के मद्देनजर न्यूनतम शारीरिक दूरी बनाये रखने जैसे विभिन्न दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा। राज्य के मुख्य सचिव राजीव सिन्हा ने एक आदेश जारी कर ई-नीलामी की अनुमति दी। आदेश में कहा गया है कि ई-नीलामी के आयोजन में व्यक्तियों के बीच शारीरिक दूरी बनाने के मानदंडों और अन्य दिशानिर्देशों का अनुपालन करना होगा।