Breaking news

[email protected] | +91-9406858420

logo
header-add

खुद से 9 साल छोटे टप्पू को डेट कर रही हैं बबीता जी, परिवार वालों को भी पता है लव स्टोरी

22-10-2021




 



TMKOC: कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' भारत के सबसे लोकप्रिया टीवी शो में से एक है। इसी वजह से इस शो से जुड़ी हर घटना एक खबर बन जाती है। खासकर जब बबीता जी और जेठालाल से जुड़ी कोई बात हो तो वह खबर सुर्खियों में आ जाती है। अबकि बार तो गोकुलधाम में कमाल हो चुका है। बबीता जी अपने से 9 साल छोटे टप्पू को डेट कर रही हैं। बबीता और टप्पू दोनों एक दूसरे के प्यार में पागल हो चुके हैं। मजेदार बात तो यह है कि गोकुलधाम के सभी सदस्यों को इस बारे में पता भी है।

एक अंग्रेजी वेबसाइट की खबर के अनुसार मुनमुन दत्ता और राज अंदकत एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन दोनों के इंस्टाग्राम पोस्ट और कमेंट कई दिनों से इसका संकेत दे रहे थे, लेकिन किसी ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। कई बार यूजर्स ने पूछा था कि इन दोनों के बीच क्या चल रहा है, लेकिन अब साफ हो चुका है कि इनका रिश्ता दोस्त से बढ़कर है।

गोकुलधाम में सबको पता है टप्पू और बबीता जी का रिश्ता

तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो की पूरी टीम को भी इन दोनों के रिश्ते के बारे में पता है। सूत्र के अनुसार राज और मुनमुन के परिवार वालों को भी इस रिश्ते के बारे में पता है। तारक मेहता शो की टीम दोनों के रिश्ते का सम्मान करती है और इसको लेकर मजाक भी नहीं करता है। ये दोनों काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन लोगों के सामने यह बात उजागर नहीं हुई थी।

राज से 9 साल बड़ी हैं मुनमुन

मुनमुन दत्ता उम्र में राज से 9 साल बड़ी हैं। राज की उम्र 24 साल है, जबकि मुनमुन 33 साल की है। दोनों के बीच उम्र के फासले का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शो में राज टप्पू का किरदार निभाते हैं, जो जेठालाल का बेटा है और मुनमुन अय्यर की पत्नी बबीता का किरदार अदा करती हैं, जिसको जेठालाल पसंद करते हैं। मुनमुन ने 2 महीने की छुट्टी के बाद शो में वापसी की है, जबकि राज लगातार शो में काम कर रहे हैं।