Breaking news

[email protected] | +91-9406858420

logo
header-add

तिरुपति नगर मे विराजे "तिरुपति गणेश"

19-09-2023




नीमच। तिरुपति नगर मे लगातार 7 वर्ष से बड़े धूम धाम से गणपति महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उसी कड़ी मे गणेश चतुर्थी पर इस बार श्री तिरुपति महादेव मंदिर समिति द्वारा "श्री तिरुपति गणेश" की स्थापना हुई। जिसमे समस्त कॉलोनिवासियों ने सम्मिलित होकर महाआरती की। वहीं इस दौरान गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा।  गणेश महोत्सव की धूम 10 दिन तक चलेगी। प्रत्येक दिन गणपति के नए श्रृंगार के साथ अनुष्ठानों और पूजा - पाठ किया जायेगा। उपरांत विधि विधान से दसवें दिन प्रतिमा विसर्जित की जाएगी। तिरुपति नगर में गणपति महोत्सव को लेकर ख़ासा उत्साह नज़र आ रहा है।