Breaking news

[email protected] | +91-9406858420

logo
header-add

जानलेवा हमला- समाज सेवी अशोक अरोरा पर अज्ञात बदमाशो ने कीया फायर,1 की मौत एक घायल, पुलिस जुटी पड़ताल में

04-02-2024





नीमच। कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले लायंस पार्क के समीप अज्ञात बदमाशों ने समाजसेवी अशोक अरोरा पर फायर कर दिया। घटना रविवार शाम करीब 4.30 बजे की है। बताया जा रहा है कि अशोक अरोरा ऑफिस से अपनी कार से घर की ओर जा रहे थे। तभी लायंस पार्क के पास सामने से आर रही कार (क्रेटा) में सवार लोगों ने उनकी कार पर फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी फायरिंग में एक हमलावर घायल होकर कार से नीचे गिर गया। जिसकी बाद में मौत हो गई। वहीं दो अन्य आरोपी भाग गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ये पता करने में जुटी है कि हमलावर कौन थे और उन्होंने हमला क्यों किया। घटना में समाजसेवी अशोक अरोरा को मामूली चोट आई है वही एक घायल हो गया जिसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

जानकारी में यह भी सामने आया है कि फायरिंग करने वाले दो बदमाश थे। जिनमें से एक मौका पाकर फरार हो गया वही एक कि मोके पर मौत हो गई है। फायरिंग की सूचना पर एसपी अमित कुमार तोलानी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा, वहीं घटना के बाद जैसे ही घटना की जानकारी शहर में आग तरफ फैली तो जिला अस्पताल में समाजसेवी अशोक अरोड़ा के हाल-चाल पूछने बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जिला अस्पताल में एकत्रित हो गई।

घटना के संदर्भ में एसपी अमित कुमार तोलानी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक तौर में जानकारी सामने आई है कि यह फायरिंग अज्ञात बदमाशों द्वारा समाजसेवी व व्यवसायी अशोक अरोरा पर की गई है, इस घटना में फायरिंग करने वाले आरोपियों में से एक की मौत हुई है जिसकी पहचान की जा रही है। वही समाजसेवी अशोक अरोड़ा मामूली घायल हुवे है और उनके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है। जिसको नीमच जिला अस्पताल भर्ती किया गया है जिसका उपचार चल रहा है घटना को लेकर मौका मुआयना भी किया गया है घटनास्थल पर बंदूक और कुछ गोलियां भी बरामद की गई है, इस घटना को लेकर तीन टीमों का गठन किया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

आरोपी की तलाश में तीन टीमें बनाई - एसपी

नीमच एसपी अमित कुमार तोलानी ने बताया कि दो गुटों में फायरिंग हुई है। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसकी उम्र करीब 40 से 45 के बीच थी। उसकी शिनाख्त में जुटे है। पता लगा है कि बाहर से दो लोग यहां आए थे। घटना के पीछे क्या कारण है जांच की जा रही हैं। एक आरोपी फरार है। उसकी सर्चिंग के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं।

शूटर की मौत 

इस हमले की घटना में शूटर बाबू फकीर की मौत हो गई है। बताया जा रहा है की अनिल त्रिवेदी हत्याकांड के आरोप में प्रतापगढ़ की जिला जेल में बंद था बाबू फकीर और हाल ही में जेल से छूटा था।