Breaking news

[email protected] | +91-9406858420

logo
header-add

गणपति ग्रुप की तैयारियां जोरो पर, दशहरा मैदान पर पंडाल के लिए भूमि पूजन आज

19-08-2025




नीमच। गणेश महोत्सव को लेकर गणपति ग्रुप, नीमच की तैयारियां जोरो पर है। इसी क्रम में आज 20 अगस्त को दोपहर 3 बजे दशहरा मैदान में भूमि पूजन किया जाएगा। इस दौरान पंडित द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पूजा पाठ के साथ संपन्न कराया जाएगा। इस संबंध में गणपति ग्रुप आयोजन समिति के लोगों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी 10 दिवसीय गणेश महोत्सव का आयोजन 27 अगस्त 2025 से किया जाएगा। जिसमें भगवान गणेश की विशेष प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जाएगी।
इस साल गणेश चतुर्थी का पर्व 27 अगस्त 2025, बुधवार को मनाया जाएगा और इसी दिन गणेश स्थापना की जाएगी। गणेश उत्सव का समापन अनंत चतुर्दशी पर होता है, जो इस साल 6 सितंबर को पड़ रही है। 10 दिन पूजन के बाद भक्त गणपति से अगले वर्ष जल्दी आने की प्रार्थना करते हुए प्रतिमा का विसर्जन करते हैं।