Breaking news

[email protected] | +91-9406858420

logo
header-add

दस दिन तक मुंबई जैसा माहौल रहेगा, क्योंकि शहर में बप्पा पधारे हैं

20-08-2025




बप्पा के विशाल पंडाल निर्माण का दशहरा मैदान में हुआ भूमि पूजन

नीमच। नगर में गणेश महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में  गणपति बप्पा मोरया… गगनभेदी जयकारों के बीच 20 अगस्त को दोपहर 3 बजे दशहरा मैदान में गणपति ग्रुप, नीमच द्वारा भूमि पूजन किया गया। इस पूजन के साथ ही गणेश पंडाल सजावट का काम प्रारंभ हो गया।
विघ्नहर्ता, रिद्धि सिद्धि कर्ता प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी के भव्य आगमन के लिए नीमच के हृदय स्थल दशहरा मैदान में गणपति ग्रुप के साथ ही नगर के युवाओं में अति उत्साह नजर आ रहा है। गणपति ग्रुप, नीमच निर्विघ्नं स्थापना के लिए पूर्ण श्रद्धा भाव से तैयारियों में जुटा हुआ है। आयोजन की जानकारी देते हुए गणपति ग्रुप के आयोजकों ने बताया कि दशहरा मैदान पर विशाल पंडाल की स्थापना के लिए गणपति के वार बुधवार को दोपहर 3 बजें वेद मंत्रोंच्चारण के मध्य समिति के सदस्यों और अनेक युवा साथियों की मौजूदगी में भव्य पंडाल निर्माण हेतु भूमि पूजन संपन्न हुआ। तत्पश्चात 30 बाय 60 स्क्वायर फिट का वाटर प्रूफ भव्य पंडाल निर्माण प्रारंभ हुआ। दशहरा मैदान में इस बार दक्षिण भारत की शैली के तर्ज पर पंडाल का निर्माण करवाया जा रहा है जिसमे मालवा के महाराजा विराजेंगे जिसके साथ दस दिवसीय गणेश उत्सव की शुरुआत होगी।
प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी 10 दिवसीय गणेश महोत्सव का आयोजन बुधवार 27 अगस्त 2025 से किया जाएगा। जिसमें भगवान गणेश की विशेष प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जाएगी।  गणेश उत्सव का समापन 6 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर होगा। 10 दिन पूजन के बाद भक्त गणपति से अगले वर्ष जल्दी आने की प्रार्थना करते हुए प्रतिमा का विसर्जन करते हैं। इस बार गणेश प्रतिमा की उचाई 15 फिट की और चौड़ाई 11 फिट की रहेगी। पांडाल में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाए जायेंगे, साथ ही निजी सुरक्षा कर्मी की भी तैनाती की जाएगी। वही दशहरा मैदान स्थित इस पांडाल पर बाहर से आये मुंबई के उत्कृष्ट कलाकारों द्वारा विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की अति आकर्षक भव्य मूर्ति का निर्माण किया जा रहा है। जो नगरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा। गणेश चतुर्थी से अगले दस दिन तक शहर में गणपति महोत्सव की धूम रहेगी।