Breaking news

[email protected] | +91-9406858420

logo
header-add

रचना राइजिंग वीमेंस क्लब का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

26-08-2025




नीमच। शहर की प्रतिष्ठित रचना फाउंडेशन संस्था  के तहत संचालित रचना राइजिंग वीमेंस क्लब का शपथ ग्रहण समारोह दिनांक 25 अगस्त को सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक दिलीप सिंह जी परिहार, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति जी चोपड़ा व हार्टफुलनेस मेडिटेशन ट्रेनर रजनी जी दत्ता उपस्थित थी l दीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम का आरम्भ कर कीर्ति श्रीवास्तव द्वारा सरस्वती वंदना की गईं l अतुल्या नायर द्वारा गणेश वंदना पर भक्तिमय नृत्य कर कार्यक्रम का आरम्भ किया गया lअतिथियो का मल्यार्पण कर स्वागत करने के साथ ही संस्था अध्यक्ष संध्या नायर ने स्वागत उदबोधन के माध्यम से रचना राइजिंग वीमेंस क्लब के निर्माण के उद्देश्यों को बताया साथ ही फाउंदेशन के सामाजिक, सांस्कृतिक, नारी उत्थान और जीव दया के उद्देश्यों को भी बताया l क्लब उपाध्यक्ष अलका चोपड़ा ने रचना फाउंडेशन के स्वरचित काव्य गीत प्रस्तुत किया l
रचना राइजिंग वीमेंस क्लब की अध्यक्ष डॉ स्वीटी खंडेलवाल ने अपने उद्बोधन में क्लब की चल रही गतिविधियों की जानकारी देते हुए भविष्य की योजनाओं के बारे में संशिप्त में बताया साथ ही क्लब को नये आयामो तक पहुँचाने का वादा किया।
रचना फाउंडेशन के द्वारा नीमच का सक्रिय गऊ सेवा दल का सम्मान कर उन्हें सहयोग राशि भेंट की l असाध्य रोगों से ग्रस्त गायों की सेवा में ये दल अहर्निश लगा रहता है l पूजा सिंहल व अलका चोपड़ा के शानदार संचालन ने कार्यक्रम में समा बाँध दिया साथ ही प्रसिद्ध गायक आलोक श्रीवास्तव द्वारा'मधुवन खुशबु देता है' गीत गा कर समारोह में चार चाँद लगा दिए l
नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति जी ने समस्त रचना परिवार को निष्ठा और समर्पण शपथ दिलाई, क्लब अध्यक्ष डा. स्वीटी खंडेलवाल, सचिव पूजा सिंहल, कोषाध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव,समस्त कार्यकारिणी और सभी सदस्यों को बधाई और शुभकामनायें प्रेषित की
विधायक परिहार जी ने फाउंडेशन के कार्यों की सराहना की साथ ही स्वाति जी ने शहर में पशु सुरक्षा के लिए आश्वास्त किया, रजनी जी ने रचना परिवार के सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की l
इस कार्यक्रम में रचना परिवार की उपाध्यक्ष आरती जी मोड़,सुनीता कनिक,सह सचिव मनीषा मौर्य सांस्कृतिक सचिव आकांशा तलरेजा, पूजा केवलानी, और उषा शर्मा, रत्ना मालीवाल, वंदना मुजावदिया, मोनिका सिंहल,आभा सोनी, रेखा एरन,हेमलता कनिक,डॉ प्रियंका भारती, निवेदिता नागदा, भारती व्यास, संध्या धीर, आशा राठौर, अलका जी गोयल, किरण तिवारी, रेणु पालीवाल, पूर्णिमा  शर्मा, विनीता भटनागर, योगिता शर्मा, चंदा सेठिया, सरोज छाबड़ा, ज्योति मित्तल आदि सदस्याये उपस्थित थी।