Breaking news

[email protected] | +91-9406858420

logo
header-add

बी एल धोनीतिया जिला कर सलाहकार संघ के अध्यक्ष मनोनीत

12-01-2026




नीमच। जिला कर सलाहकार संघ के द्विवार्षिक चुनाव आज संपन्न हुए, जिसमें बी एल धोनीतिया को अध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से दो वर्ष के लिए अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके प्रस्तावक श्री विमल कुमार जैन और समर्थक श्री नवीन जी जैन (हस्तीमल जी जैन कंपनी) द्वारा किया गया। 

कार्यक्रम के दौरान संघ के वरिष्ठ सदस्यों ने बी एल धोनीतिया को अध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से दो वर्ष के लिए अध्यक्ष मनोनीत होने पर बधाई देते हुए कहा कि राजस्व वसूली के बिना देश के विकास एवं उन्नति की परिकल्पना नहीं की जा सकती है। इसमें कर सलाहकारों की महत्ती भूमिका होती है। जीएसटी में होने वाले कठिनाईयों को सरकार को और सरल बनाना चाहिए। वहीं व्यापारियों व व्यवसाईयों को ईमानदारी के साथ कर कानूनों का पालन कर देश निर्माण में अपनी भूमिका निभानी होगी। आशावादी एवं सकारात्मक सोच से हम जीएसटी को सरल प्रक्रिया में ढाल पाएंगे।

इस अवसर पर जिला कर सलाहकार संघ के अध्यक्ष बी एल धोनीतिया ने कहा कि मेरे अध्यक्षीय कार्यकाल में संघ के सभी सदस्यों का मुझे भरपूर सहयोग मिलेगा। सभी के सहयोग से व्यापारियों के हित में अनेक कार्य किए जाएंगे। हम अधिकारियों एवं सरकार के मंत्रियों से भी मिलकर कर सलाहकार, सीए एवं व्यापारियों के हित में उनकी समस्या को दूर करने के प्रयास करेंगे।