Breaking news

[email protected] | +91-9406858420

logo
header-add

पत्रकार भवन की मांग को लेकर रामपुरा के पत्रकार एकजुट, नगर परिषद को सौंपा ज्ञापन

03-08-2026




रामपुरा (महावीर चौधरी)। वर्षों से लंबित पत्रकार भवन की मांग को लेकर सोमवार को रामपुरा प्रेस क्लब के बैनर तले नगर के पत्रकार एकजुट हुए। पत्रकारों ने बस स्टैंड स्थित बालाजी मंदिर परिसर से पत्रकार हितों के समर्थन में रैली निकाली और वाहन रैली के माध्यम से नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र जागीरदार एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी नंदलाल प्रजापत को मांग-पत्र सौंपा।

ज्ञापन में पत्रकारों ने नगर परिषद के स्वामित्व वाले भवन में पत्रकार भवन के लिए एक कक्ष उपलब्ध कराने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि लंबे समय से पत्रकारों के लिए बैठक, प्रेस वार्ता, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े कार्यों के संचालन हेतु स्थायी पत्रकार भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

मांग-पत्र प्राप्त करने के बाद मुख्य नगर पालिका अधिकारी नंदलाल प्रजापत एवं नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र जागीरदार ने पत्रकार प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि पत्रकारों की वर्षों पुरानी मांग पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए शीघ्र ही पत्रकार भवन के लिए एक कक्ष आवंटित किया जाएगा।

इस आश्वासन के बाद पत्रकारों ने दोनों जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन कर उनका आभार व्यक्त किया और विश्वास जताया कि जल्द ही रामपुरा में पत्रकार भवन का सपना साकार होगा।

इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार कैलाश फरक्या, रियाज मंसूरी, रूपेश सारु, अजय सिंह सिसोदिया, अजय दानगढ़, हरीश कोठारी, मुकेश राठौर, महेंद्र जैन, प्रवीण चौधरी, पदम भारद्वाज, कमलेश मालवीय, शंकर भाटी, वी.के. बंटी राठौर, पंकज प्रजापति, अक्षय भट्ट, रमेश, रायकुंवर, महावीर चौधरी, अजीमुल्ला खान सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।