Breaking news

[email protected] | +91-9406858420

logo
header-add

रामपुरा नगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर

13-08-2026




रामपुरा(महावीर चौधरी)। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शुक्रवार को रामपुरा नगर में शाम 4 बजे भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लिए बड़ी संख्या में युवा एवं नगरवासी यात्रा में शामिल हुए। भारत माता के जयघोष और देशभक्ति के उत्साह के बीच निकली यात्रा से पूरे नगर का माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ स्थानीय बस स्टैंड स्थित तिरंगा चौक से हुआ। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शहीद बद्री प्रसाद स्मारक पहुंची। यहां नगर के गणमान्य नागरिकों एवं उपस्थित लोगों ने शहीद बद्री प्रसाद को पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा देश की स्वतंत्रता के लिए दिए गए बलिदान को नमन किया।
यात्रा के दौरान नगर के गणमान्य नागरिकों के साथ बड़ी संख्या में युवा हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और यात्रा की शोभा बढ़ाई। मार्ग में तिरंगे लहराते नजर आए। भव्य तिरंगा यात्रा को देखने के लिए नगरवासियों में भी खासा उत्साह रहा।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस तिरंगा यात्रा ने रामपुरा में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। यात्रा के दौरान पूरे नगर में उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।