Breaking news

[email protected] | +91-9406858420

logo
header-add

कथित ‘लव जिहाद’ मामलों को लेकर विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

14-08-2026




(महावीर चौधरी) 
रामपुरा। मंदसौर-नीमच जिले में महिलाओं एवं युवतियों को कथित रूप से नाम और पहचान छिपाकर बहला-फुसलाकर ले जाने, विवाह के नाम पर धोखाधड़ी तथा धर्म परिवर्तन के दबाव जैसी शिकायतों को लेकर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने चिंता जताई है। इसी को लेकर संगठन के कार्यकर्ताओं ने रामपुरा थाना परिसर में हनुमान चालीसा का पाठ किया और थाना प्रभारी नीलेश सोलंकी को ज्ञापन सौंपा। 
ज्ञापन में संगठन ने मांग की कि महिलाओं एवं युवतियों से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही मध्यप्रदेश में लागू संबंधित कानूनों का प्रभावी पालन सुनिश्चित करने, निर्दोष लोगों के उत्पीड़न से बचने तथा महिलाओं एवं युवाओं को साइबर सुरक्षा, कानूनी अधिकारों और धोखाधड़ी से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाने की मांग रखी गई।
संगठन ने गंभीर अपराधों में सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और ऐसे मामलों की रोकथाम के लिए पुलिस-प्रशासन को प्रभावी एवं निरंतर कदम उठाने चाहिए।
इस अवसर पर विहिप जिला सह मंत्री विनोद माली, राधे बजरंगी, प्रखंड सह मंत्री प्रवीण मजावदिया, प्रखंड संयोजक पंकज पोरवाल, पवन राठौड़, राकेश कलोसिया, दिनेश तलवाडिया, बंटी कोठारी सहित संगठन के कार्यकर्ता एवं दुर्गा वाहिनी की मातृशक्ति उपस्थित रही।